Swara Bhasker News: बाॅडी शेमिंग पर भड़कीं स्वरा भास्कर, फूड ब्लाॅगर को दिया ये जवाब…

Swara Bhasker News: बाॅडी शेमिंग पर भड़कीं स्वरा भास्कर, फूड ब्लाॅगर को दिया ये जवाब…

Swara Bhasker News: मुंबई। स्वरा भास्कर को उनके खुले विचारों और बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है। हाल ही में वे वेजिटेरियन डाइट पर सवाल उठाकर चर्चा में आई थीं और अब उन्होंने एक फूड ब्लाॅगर को आड़े हाथों लिया है जिसने उनकी दो फोटो को कंपेयर कर बाॅडी शेम की कोशिश की।

हाल ही में फूड ब्लाॅगर नलिनी ने अपने X अकाउंट पर स्वरा की दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से एक कुछ साल पहले की थी और दूसरी हाल के दिनों की। दूसरी फोटो में स्वरा का वेट गेन करना नज़र आ रहा था। साथ ही नलिनी ने कैप्शन में भी लिखा, “उसने क्या खाया?” बस फिर क्या था। स्वरा तुरंत एक्शन मोड में आईं और उन्होनें तुरंत नलिनी के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, “उसे एक बच्चा हुआ है। और बेहतर करो, नलिनी।”

बस जंग छिड़ते ही स्वरा के प्रशंसक मैदान में कूद पड़े। उन्होंने एक दूध पिलाने वाली माँ ‘स्वरा’ के समर्थन में फूड ब्लाॅगर को खरी-खोटी सुनाई। कईयों ने कहा कि वे फूड ब्लाॅगर को अनफाॅलो कर रहे हैं। एक अन्य ने कहा कि बॉडीशेमिंग अच्छा नहीं है। एक नवजात की माँ का वेट पुट ऑन करना स्वाभाविक है।

फूड ब्लाॅगर ने भी इसका जवाब दिया और कहा कि मैं शाकाहारी हूं और शाकाहार को बढ़ावा देती हूं। आप मेरी शाकाहारी पोस्ट पर नफरत फैलाकर मेरे रास्ते में आ गईं। आपकी प्रतिक्रिया ने इसे सांप्रदायिक मुद्दा बना दिया।

आपके खाने की पसंद आपकी अपनी है और इसमें किसी और की दखलंदाजी की ज़रूरत नहीं है। साथ ही नलिनी ने यह भी जोड़ा कि अभी वे वेजिटेरियन हैं। जिस दिन वीगन बन जाएंगी उस दिन उन्हें खुद पर और गर्व होगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share