CG Naksal Attack: दो जवान शहीद: नक्सलियों ने आईईडी से उड़ाया जवानों से भरा पुलिस ट्रक, कई घायल…

CG Naksal Attack: दो जवान शहीद: नक्सलियों ने आईईडी से उड़ाया जवानों से भरा पुलिस ट्रक, कई घायल…

सुकमा। सुकमा–बीजापुर बॉर्डर पर पर नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में पुलिस ट्रक आ गया। ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए वहीं कुछ जवान घायल भी हो गए। घटना दोपहर 3:00 बजे की है। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।

जगरगुंडा थाना क्षेत्र स्थित सिलगेर कैंप से 201 कोबरा वाहिनी के जवानों का मूवमेंट आरओपी ट्रक और बाइक से टेकलगुडेम की ओर जा रहा था। टेकलगुडेम और सिलगेर के बीच रास्ते में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। जब इसके ऊपर से जवानों से भरा ट्रक निकला तो वह आईईडी की चपेट में आ गया और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में ट्रक चलाने वाला जवान विष्णु और बाजू में बैठा जवान शैलेंद्र मौके पर ही शहीद हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जवान राशन लेकर कैंप जा रहे थे। कुछ ही महीनों पहले नक्सली कमांडर हिडमा और देवा की सक्रियता के चलते टेकलगुडेम में पुलिस कैंप स्थापित हुआ था। इसी टेकलगुडेम कैंप में राशन लेकर जवान जा रहे थे। कुछ जवान ट्रक के साथ बाइक में भी चल रहे थे। हादसे के बाद और सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया और घायल जवानों के शव को जंगल से निकाल कर लाया गया। साथी घायल जवानों को भी बाहर लाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। जबकि घटनास्थल के आसपास पुलिस के जवान लगातार सर्चिंग कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि बस्तर में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और लगातार ऑपरेशन में नक्सलियों के मारे जाने पर उनके द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है। करीब एक माह पहले बीजापुर में थानेदार की गाड़ी को भी नक्सलियों ने ब्लास्ट से उड़ने की कोशिश की थी। पर उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। पिछले दिनों नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने अभियान चला कर आठ नक्सलियों को मार गिराया। इस अभियान के दौरान भी जशपुर जिला निवासी एक जवान शहीद हो गया था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share