Balodabazar violence: आगजनी की घटना के बाद कलेक्टर-एसपी कार्यालय में रेस्टोरेशन का कार्य पूरा, Photo में देखें अब कैसा दिख रहा कार्यालय…

Balodabazar violence: आगजनी की घटना के बाद कलेक्टर-एसपी कार्यालय में रेस्टोरेशन का कार्य पूरा, Photo में देखें अब  कैसा दिख रहा कार्यालय…

Balodabazar violence रायपुर। विगत दिनों बलौदाबाजार में हुई घटना से संयुक्त जिला कार्यालय को काफी क्षति पहुंची थी। इस क्षति को पूर्ण करते हुए आज रेस्टोरेशन कार्य आज पूर्ण हो गया है।

संयुक्त जिला कार्यालय का भवन अब अपने पुराने स्वरूप में लौट आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी ने व्यापक रणनीति बनाकर इस कार्य को अंजाम दिया है। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग ने 24 घंटे कार्य कर इसे पूरा किया है।

इसके साथ ही परिसर की सफाई सहित क्षति ग्रस्त जिला पंचायत कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी शत प्रतिशत रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

रेस्टोरेशन के कार्य पूर्ण होने से कार्यालय में अलग सी चमक दिखाई दे रही है। रेस्टोरेशन कार्य के तहत निर्माण कार्य, पैराफिट, जली हुई एपीसी बोर्ड को हटाना, नया रेलिंग लगाना, पुट्टी के संग रंग रोगन, सीसीटीवी, ब्रांडबैंड, कांच बदलना, एसी, पंखे लगाना, लाइटिंग, जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

धारा 144 का दायरा सीमित

कलेक्टर सोनी ने जिले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब धारा 144 का दायरा सीमित कर दिया है। अब केवल संयुक्त जिला कार्यालय परिसर (कम्पोजिट बिल्डिंग) के आसपास 100 मीटर के दायरे तक ही धारा 144 लागू रहेगा। इस आशय का आदेश शनिवार को कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी की गई।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, 10 मई को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय में खडी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीर चोटें आई है।

धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान गाली गलौज कर, तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी करते हुए, वाहन एवं संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, तथा इसमें शामिल आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है।

प्रकरण में 19 जून तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सरगर्मी से पता तलाश जारी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share