Dhamtari News: बंगाल के तीन युवकों की छत्तीसगढ़ में मौत, राशन खरीदने जा रहे थे, तभी बाइक नहर में गिरी…

Dhamtari News: बंगाल के तीन युवकों की छत्तीसगढ़ में मौत, राशन खरीदने जा रहे थे, तभी बाइक नहर में गिरी…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बीती रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक राशन खरीदने जा रहे थे। इस दौरान पुल से टकराकर उनकी बाइक नहर में गिर गई। हादसे में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिहावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक पश्चिम बंगाल के के निवासी थे। धमतरी में रह कर बिजली फिटिंग का काम करते थे। बुधवार की शाम राशन लेने एक बाइक में सवार होकर तीनों युवक भोथली गांव से राशन खरीदने के लिए सांकरा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक भोथली मार्ग के पास एक पुल से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पुल से टकराने के बाद नहर में गिर गई।

इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लियेभेजा गया। पुलिस मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share