DA News: महंगाई भत्ता पर सीएम विष्णुदेव का आश्वासन: देर रात मुख्यमंत्री से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

DA News: महंगाई भत्ता पर सीएम विष्णुदेव का आश्वासन: देर रात मुख्यमंत्री से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

DA News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को लेकर बड़ी खबर आ रही है। डीए की मांग को लेकर प्रांत संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल कल देर रात सीएम विष्णुदेव साय से मिला। 

सांसद विजय बघेल के साथ सीएम हाउस पहुंचे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल देय तिथि से महंगाई भत्ता एवम् अन्य मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विस्तार से चर्चा की। 

 

प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा,प्रांतीय संयोजक, राजेश चटर्जी, सतीश मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडे, यशवंत वर्मा, अजय तिवारी, अश्वनी चेलक, संतोष वर्मा, जवाहर यादव, राजेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहे।

चर्चा के दौरान श्री धरम लाल कौशिक ने फेडरेशन की मांगों का समर्थन किया। चर्चा उपरांत महंगाई भत्ता के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share