OMG: शादी में बुलाया गया था फोटोग्राफर, दूल्हें की बहन से भिड़ गया टांका, फिर लेकर हुआ फरार…

OMG: शादी में बुलाया गया था फोटोग्राफर, दूल्हें की बहन से भिड़ गया टांका, फिर लेकर हुआ फरार…

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक विवाह समारोह में फोटोग्राफी करने आए युवक पर ही दूल्हें की बहन को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। दूल्हें के परिजनों की शिकायत पर अब फोटोग्राफर की तलाश की जा रही है।

दरअसल, पूरा मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है। लापता लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

बताया जाता है कि गांव में एक लड़के का विवाह था, जिसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए एक युवक को बुलाया गया था। आरोप है कि युवक लड़के की नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया। लड़की के पिता के मुताबिक लड़की छह मार्च को घर से निकली है, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है।

लड़की के पिता वीडियोग्राफर के घर भी गए तो उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी लड़की को लेकर आया था। अहियापुर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि एक लड़की की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share