Bilaspur News: नग्न अवस्था में घर में मिली महिला की लाश, मुंह में ठूंसी हुई थी साड़ी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…

Bilaspur News: नग्न अवस्था में घर में मिली महिला की लाश, मुंह में ठूंसी हुई थी साड़ी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में नग्न अवस्था में महिला की घर में लाश मिली। झोपड़ी नुमा मकान में महिला की लाश नग्न अवस्था में थी और महिला के मुंह में साड़ी ठूंसी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि घर घुसकर दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई होगी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

घटना, कोटा थाना क्षेत्र की है। महिला तखतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में  रहती थी और ग्राम नेवरा में रोजी मजदूरी करती थी। बीते सोमवार की सुबह महिला की लाश झोपड़ी में देखकर गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नग्न अवस्था में महिला की लाश मिली उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर पर चोट के भी निशान थे। पुलिस आशंका जता रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पुलिस संदेहियों से पूछताछ के अलावा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। मुखबिरों को भी जानकारी के लिए एक्टिव किया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। साथ ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share