MP Vande Bharat Express: PM मोदी की बड़ी सौगात, MP को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन, पर्यटन व औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

MP Vande Bharat Express: PM मोदी की बड़ी सौगात, MP को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन, पर्यटन व औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

MP Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 85 हजार करोड़ से अधिक की कई रेल परियोजनाओं के साथ देश को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है. इनमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस मध्यप्रदेश को मिली है. खजुराहो- निजामुद्दीन को जोड़ने वाली यह वंदे भारत मध्यप्रदेश की चौथी ट्रेन है. 

जानकारी के मुताबिक़, खजुराहो-निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर और झांसी होते हुए निजामुद्दीन को जाएगी. इस इलाके के लिए यह पहली ऐसी आधुनिक ट्रेन है जो खजुराहो को निजामुद्दीन से जोड़ रही है. इसके चलते बुंदेलखंड इलाके में पर्यटन और औद्योगिक विकास को और गति मिलने की संभावना है. 

खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि “देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया था कि जल्दी ही खजुराहो, जो वर्ल्ड हैरिटेज आईकॉनिक सिटी है, को वंदे भारत एक्सप्रेस देंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है, जो कहते हैं वह करते हैं. आज यह नई सौगात मिली है.”

आगे उन्होंने कहा “शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह रेल कनेक्टिविटी केवल मात्र ट्रेन की सुविधा नहीं है, यह विकास के नए आयाम खड़े करेगी, औद्योगिक विकास के लिए इस प्रकार की कनेक्टिविटी, वंदे भारत जैसी ट्रेन का आना, राष्ट्रीय राजमार्ग से खजुराहो का जुड़ना, हवाई मार्ग की सुविधाओं में बढ़ोतरी होना, यह साबित करता है कि आने वाले समय में बुंदेलखंड में नए औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे.”

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share