Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: कॉलेज के छात्रों ने लगाए जमकर नारे, अब क्या करेगा ईशान, शो में होगा फुल ऑफ़ ड्रामा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: कॉलेज के छात्रों ने लगाए जमकर नारे, अब क्या करेगा ईशान, शो में होगा फुल ऑफ़ ड्रामा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, सावी कॉलेज से बहार जाती हैं और वो सोचती हैं। तभी एक कार सामने से आती हैं और वो उससे टकरा कर गिर जाती हैं तो कार से एक बूढ़ा आदमी उतरता हैं और सावी को उठने में मदद करता हैं, सावी को लगता हैं कि वह बूढ़ा आदमी मुझे गलत तरीके से छू रहा हैं तो वो उसे दूर हटने के लिए बोलती हैं। आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, घर जाकर सवि को पता चलता है कि ये आदमी ईशान का मामा है। सुरेखा बड़ी ही शान से अपने भाई का इंट्रोडक्शन करवाती है। इसी बीच सीरियल की कहानी में एक और नौटंकी शुरू होने वाली है। ईशान सवि से पूछेगा कि उसके एडमिनिस्ट्रेशन के काम में टांग क्यों अड़ाई। सवि ईशान को बताएगी कि उसकी सहेली की फीस जमा होकर भी गायब हो चुकी है। 

ईशान सवि को इस मामले से दूर रहने की सलाह देगा। इसी बीच ईशान को पता चलेगा कि कॉलेज के बच्चे प्रोटेस्ट पर बैठ गए हैं। ईशान को बताया जाएगा कि ये प्रोटेस्ट सवि करवा रही है। ये बात जानकर ईशान का पारा हाई हो जाएगा। वहीं सुरेखा का भाई अपना दिमाग लगाएगा। वो बार बार सवि को हाथ लगाने की कोशिश करेगी। सवि मामा की हरकतों से परेशान हो जाएगी। सवि बिना देर किए परिवार के सामने मामा की पोल खोलने वाली है। ऐसा करके सवि अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेगी। इस बार भी सुरेखा और ईशान सवि के हाथ धोकर पीछे पड़ जाएंगे। वहीं कॉलेज में चल रहे प्रोटेस्ट का बिल भी सवि के सिर पर ही फटने वाला है।

आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि ईशान सावी की मदद करने के लिए आता हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share