Madhya Pradesh News: पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने डॉ गोविंद सिंह से की मुलाकात, बंद कमरे में हुई चर्चा

Madhya Pradesh News:  पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने डॉ गोविंद सिंह से की मुलाकात, बंद कमरे में हुई चर्चा

Madhya Pradesh News: । मध्य प्रदेश में इन दोनों दल बदल जोरों पर है। इसी बीच, राज्य के दो पूर्व गृह मंत्री — भाजपा के डॉ नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस के डॉ गोविंद सिंह की मुलाकात हुई जिसने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है।सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को भाजपा की नई ज्वाइनिंग समिति के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ गोविंद सिंह पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई।

इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।डॉ मिश्रा शिवराज सरकार में गृहमंत्री थे, वहीं डॉ गोविंद सिंह भी दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में गृहमंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।इन दोनों नेताओं के दल भले ही अलग हों, मगर उनके आपसी रिश्ते जग जाहिर हैं।इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है।

ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता दल बदल रहे हैं।डॉ गोविंद सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर ग्वालियर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, मगर अब तक पार्टी की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है।कहा जा रहा है कि डॉ सिंह पार्टी से खुश नहीं है। इसी बीच उनकी भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात हुई और उसके बाद से सियासी मायने खोजे जाने लगे हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share