Jharkhand IAS Transfer News: झारखंड में 8 आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बने के. श्रीनिवासन

Jharkhand IAS Transfer News: झारखंड में 8 आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बने के. श्रीनिवासन

Jharkhand IAS Transfer News: झारखंड सरकार ने एक बार भी आईएएस अफसरों का तबादला किया है. मंगलवार को आठ आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग ने तबादले का आदेश जारी की है.

जारी आदेश के अनुसार राज्य के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में निदेशक श्रीनिवासन को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. साथ ही श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक का कार्य भी संभालेंगे. वहीँ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चन्द्रशेखर को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है. 

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला (IAS Transfer)

श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में निदेशक के पद पर पदस्थ के. श्रीनिवासन को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. साथ ही श्रीनिवासन श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक और ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आईएएस चंद्रशेखर को जुडको और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के भी अतिरिक्त प्रभार के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है. 

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा (अतिरिक्त प्रभार- प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल) को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर भेजा गया है.

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव अंजनी कुमार मिश्र को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है.

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार को उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

मुमताज झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार के साथ फैज अहमद मुमताज को बागवानी निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है.

झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक वरूण रंजन अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

आईएएस हिमांशु मोहन को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. साथ ही मोहन संयुक्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग और मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, तेजस्विनी परियोजना के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share