Bilaspur Crime News: न्यायधानी में घर लौट रही युवती से गैंगरेप, वीडियो बनाकर बोले- किसी को बताएगी तो कर देंगे वायरल

बिलासपुर। रात में घर लौट रही लड़की से दो बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने लड़की का अपहरण कर एक खंडहरनुमा मकान में ले गए और फिर बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता ने शनिवार को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की रात 1 बजे अपने दोस्त के बुलाने पर उससे मिलने के लिए गई थी। इस दौरान कुदूदंड जैतखाम के पास रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय अभिषेक खांडे, 20 वर्षीय विक्की कुर्रे उर्फ बइगा ने देख लिया। दोनों ने पीछा किया और अंधेरे में छुप गए। रात 2 बजे जब वो वापस पैदल घर लौट रही थी तो दोनों बाहर निकले और पीड़िता को पकड़ का अपहरण कर पास के सुने मकान में ले गए और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान एक आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे।

रात करीब 3 बजे किशोरी घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां बेटी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। घटना की शिकायत मिलते ही एसपी रजनेश सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। सिविल लाइन पुलिस के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों के घर में दबिश दी गई पर आरोपी फरार थे। आरोपी दिगर राज्य भागने की फिराक में थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी परसदा भरनी के बीच धान मंडी के पीछे सुनसान झोपड़ी में छुपे हुए है। पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों अभिषेक खांडे उर्फ बड़कू पिता रवि खांडे उम्र 24 वर्ष व विक्की कुर्रे उर्फ बईगा पिता विनोद कुर्रे उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी कुदूदंड जैतखाम के पास बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






