Gold-Silver Price Today 12 March 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 12 March 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 12 March 2024: इस सप्ताह सोने के वायदा भाव की शुरुआत पिछले बंद भाव पर ही हुई। लेकिन बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सोने चांदी के वायदा भाव नरम पड़ गए।

सोने के वायदा भाव में आज सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 66,023 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव भी यही था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की गिरावट के साथ 65,970 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,044 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,938 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 66,356 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 81 रुपये की गिरावट के साथ 74,181 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 101 रुपये की गिरावट के साथ 74,210 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,161 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,112 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव गिर गए। Comex पर सोना 2,187.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,185.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,183.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.58 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share