Nyota Bhoj: रायपुर में रिकार्ड न्‍योता भोज: एक ही दिन में 27 स्‍कूलों में हुआ आयोजन, कलेक्टर के आग्रह पर अब तक 400 से अधिक करा चुके भोज

Nyota Bhoj: रायपुर में रिकार्ड न्‍योता भोज: एक ही दिन में 27 स्‍कूलों में हुआ आयोजन, कलेक्टर के आग्रह पर अब तक 400 से अधिक करा चुके भोज

Nyota Bhoj: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में न्योता भोज का आयोजन शुरु किया गया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आग्रह पर आमजन अपने जन्मदिन, विवाह व अन्य विशेष अवसर पर स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर रहे है। इससे बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का स्वाद चखने का अवसर मिल रहा है। यह योजना फरवरी से शुरू की गई थी। अब तक जिले में 400 से अधिक न्योता भोज का आयोजन किया जा चुका है। सोमवार को एक ही दिन में 27 न्योता भोज का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने रायपुर के दो स्कूलों में न्योता भोज दी। खास अवसर पर बच्चों को खीर, पूडी, दाल, चावल, सब्जी, पापड, सलाद, मिठाईयां समेत कई विशेष व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश जारी होने बाद सबसे पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अपने जन्मदिवस पर न्योता भोज का आयोजन स्कूलों में शुरूआत की। कलेक्टर ने आमजनों से भी विशेष अवसरों पर न्योता भोज देने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन की ओर से सभी ब्लॉक के लिए सम्पर्क नंबर जारी किया गया है। जिस नंबर में सम्पर्क कर आमजन स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर रहे है। इसके बाद स्कूलों में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन विशेष अवसर पर न्योता भोज का आयोजन कर स्वादिष्ट भोजन बच्चों को खिला रहे हैं।

आज गिरोद के नवीन प्राथमिक शाला में निर्मला निर्मलकर ने जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज दी। इसी तरह कुर्रा के शासकीय प्राथमिक शाला में प्रतिभा साहू, ढोढरा में शासकीय प्राथमिक शाला में अनिता धु्रवंशी, परसट्टी के शासकीय प्राथमिक शाला में लुकेश्वरी गेन्ड्रे, छछानपैरी के शासकीय प्राथमिक शाला में लोकमणी कोसले, नवापारा के शासकीय प्राथमिक शाला में चिंटू ईश्वर तराने, मुडापार के शासकीय प्राथमिक शाला व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में राधेश्याम वर्मा, खरोरा के नवीन प्राथमिक शाला में निलेश गोयल, भूमिया के शासकीय प्राथमिक शाला में चिंताराम वर्मा, खपरीखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला में कामता प्रसाद वर्मा, परसदा के शासकीय प्राथमिक शाला में टिकेश्वर मनहरे सहित अन्य स्कूलों में नागरिकों ने अपने जन्मदिवस पर न्योता भोज का आयोजन किया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share