MP News: पार्टी मुख्यालय में कैलाश विजयवर्गीय ने ये कह दिया , बोले "**** तेरी गाली सुनी और तुझे ही"…Video

MP News: पार्टी मुख्यालय में कैलाश विजयवर्गीय  ने ये कह दिया ,  बोले "**** तेरी गाली सुनी और तुझे ही"…Video

MP News: मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. शनिवार को सुरेश पचौरी समेत इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली.

जब पूर्व विधायक संजय शुक्ला को सदस्यता दिलाने के लिए कैलाश विजयवर्गीय को बुलाया गया. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी मुख्यालय में कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल मच गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. संजय शुक्ला को कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी का पटका पहनाते हुए कहा “साले अब तक तेरी गालियां सुनी और अब तुझे पार्टी में ले रहे हैं” . इसपर संजय शुक्ला हंसकर कहते हैं “आपका ही बच्चा हूँ” और पैर छू लेते हैं. 

इधर इस मामले पर विपक्षी पार्टी के नेता निशाना साध रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने कहा “साले तेरी गाली सुनी, आज तुझे पार्टी में लेना पड़ रहा है” ये भाजपा का संस्कारी नेता कैलाश विजयवर्गीय की जुबान है. इतनी जलालत सहकर लोग क्यों भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनसे सवाल है.”

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share