Anupama Today Episode: वनराज को सबक सिखाएगा अनुज, इवेंट में मचेगा जबरदस्त बवाल…

Anupama Today Episode: वनराज को सबक सिखाएगा अनुज, इवेंट में मचेगा जबरदस्त बवाल…

Anupama Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रोजाना एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि,  अनुपमा तोषू की सारी काली करतूत वनराज और बा के सामने खोलकर रख देती है, लेकिन जैसे ही परी अनुपमा को पैसे देकर जाती है, तब तोषू बोलने लगता है। तोषू बोलता है, ‘देख लीजिए मैं चोर नहीं हूं।’ इस दौरान किंजल सामने आती है और तोषू के बारे में बताती है कि कैसे ये सिर्फ शराब के नशे में धुत रहता है और वह दो जॉब करती है और घर का भी ध्यान रखती है। ये सब सुनकर वनराज और बा हैरान रह जाते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, किंजल वनराज और बा दोनों का ख्याल रखते हुए दिखाई देती है। ये देखकर वनराज उससे माफी मांगता है कि जब उसे जरूरत थी तब वो उनके पास नहीं थे। किंजल कहती है कि तोषू का बर्ताव बदला देखकर वो काफी खुश है। यदि वो अनुज की कंपनी में टिका रहेगा तो उसका भविष्य ब्राइट रहेगा। ये सुनकर वनराज को गुस्सा आता है। तोषू अनुज को ये बताने की कोशिश करेगा कि वनराज भी अमेरिका में मौजूद है, लेकिन वो बता नहीं पाएगा। इसके बाद अनुपमा अपने रेस्टोरेंट का स्टॉल लगा लेगी। वहां पर बा औऱ बीजी उसके बेस्ट विश देने के लिए पहुंचेगी। इसके बाद जब तोषू मन लगाकर काम कर रहा होगा तो उसके पास एक मैसेज आएगा और पीछे से छुपकर उसे कोई देख रह होगा। उस मैसेज को देखकर तोषू के होश उड़ जाएंगे।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज और बा की भी मुलाकात हो जाएगी। बा इवेंट के लिए उसे शुभकामनाएं देगी। इसके बाद इवेंट में तोषू से एक गलती हो जाएगी, जिसको लेकर अनुज उसे डांटेगा। वनराज ये सब दूर से देख लेगा। वो अनुज से कहेगा कि तुमने तोषू को इसीलिए काम पर रखा है क्योंकि तुम अनुपमा के प्यार में पागल हो। इसके बाद दोनों के बीच अनुपमा को लेकर खूब बहस होगी। वहीं, इवेंट में तोषू के गुंड़े पहुंच जाएंगे, जिसको लेकर वो काफी टेंशन में आ जाएगा। अब देखना ये होगा कि कैसे अनुपमा तोषू को इस मुसीबत से निकालेगी।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, इवेंट में हीरो की चोरी हो जाती हैं और इवेंट मैनेजर पुलिस को बुलाते हैं फिर पुलिस द्वारा बारी बारी सबकी तलाशी ली जाती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share