Bhupesh Baghel: 4 दिन बाद राजधानी वापसी: यूपी और बिहार के दौरे के बाद आज दोपहर रायपुर लौटेंगे पूर्व सीएम भूपेश

Bhupesh Baghel: 4 दिन बाद राजधानी वापसी: यूपी और बिहार के दौरे के बाद आज दोपहर रायपुर लौटेंगे पूर्व सीएम भूपेश

Bhupesh Baghel: रायपुर। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्‍ली में हैं। वहां से दोपहर करीब 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। पूर्व सीएम बघेल 4 मार्च को यहां से दिल्‍ली गए थे। इसके बाद वे लगातार उत्‍तर प्रदेश और बिहार का दौरा कर रहे थे। इस दौरान वे काफी समय दिल्‍ली में भी रहें।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि 4 तारीख को पूर्व सीएम यहां से दिल्‍ली गए थे। वहीं, 5 मार्च को वे आगरा के दौरे पर गए थे। आगरा से देर रात दिल्‍ली लौट आए। इसके बाद वे 6 मार्च को गया (बिहार) के दौरे पर गए थे। वहां मंदिर में दर्शन किया और 7 मार्च को पटना होते हुए दिल्‍ली लौटे। अब वे आज दोपहर में दिल्‍ली से रायपुर आ रहे हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share