Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा: छत्‍तीसगढ़ से इन नेताओं को मिला टिकट, देखें पार्टी की पहली सूची

Loksabha  Chunav 2024:  कांग्रेस प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा: छत्‍तीसगढ़ से इन नेताओं को मिला टिकट, देखें पार्टी की पहली सूची

Loksabha Chunav 2024:  एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने आज पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की गई। पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता की शुरुआत उन्‍होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्‍याय यात्रा की जानकारी देते हुए की। 

पहली सूची में 39 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें राहुल गांधी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और ताम्रध्‍वज साहू का नाम भी शामिल है। कुछ देर पहले  वायरल हुई सूची ही फाइनल सूची है। वेणुगोपाल ने इसी सूची को प्रेसवार्ता के दौरान पढ़ा। 39 में 15 सामान्‍य वर्ग के हैं। 24 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्‍प संख्‍यक हैं। 

उन्‍होंने बताया कि छत्‍तीसगढ़ की जांजगीर से डॉ. शिव कुमार, कोरबा से ज्‍योत्‍सना महंत, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से  राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्‍याय और महासमुंद से ताम्रध्‍वज साहू का नाम शामिल है। 

 

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share