Rajasthan Crime News: शराबी दोस्त शारीरिक संबंध बनाने के लिए बना रहे थे दबाव, युवक ने किया इंकार, तो उतारा मौत के घाट

Rajasthan Crime News: शराबी दोस्त शारीरिक संबंध बनाने के लिए बना रहे थे दबाव, युवक ने किया इंकार, तो उतारा मौत के घाट

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बारां जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को सूखे तालाब में फेंककर फरार हो गए. हत्या इसलिए की गई थी, क्योंकि मृतक ने अप्राकृतिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था.

जानकारी के मुताबिक़, नौ दिन पहले 26 फरवरी को बारां शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र 40 साल के ओम प्रकाश बैरवा नाम के व्यक्ति का शव मिला था. ओम प्रकाश बैरवा शव सूखे तालाब से बरामद किया गया था. जब मामले की जांच की गयी तो पता चला ओम प्रकाश के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगाया. पुलिस ने आरोपी मुरलीधर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी सुरेंद्र यादव ने गिरफ्तारी के डर से जहर खा लिया था, जिसे पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जब पुलिस ने प्रजापति पूछताछ की तो उसने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया. प्रजापति ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या के दिन मुरलीधर प्रजापति, सरेंद्र यादव और ओम प्रकाश बैरवा ने एक साथ शराब पी थी. उसके बाद वहां पास ही गाँव में प्रजापति की बहन से मिलने गए. वापस लौटते वक्त मुरलीधर प्रजापति और सुरेंद्र यादव ने ओम प्रकाश बैरवा पर ओरल सेक्स करने का दबाव बनाया. जब ओम प्रकाश बैरवा ने मना किया तो उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और फिर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उस सूखे तालाब में फेंक दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share