गैस सिलेंडर सस्ता: इतने रूपए की भारी छुट, पीएम मोदी ने की घोषणा, महिला दिवस पर महिलाओं को मिला तोहफा…

गैस सिलेंडर सस्ता: इतने रूपए की भारी छुट, पीएम मोदी ने की घोषणा, महिला दिवस पर महिलाओं को मिला तोहफा…

Gas cylinder becomes cheaper नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने एलान करते हुए कहा कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर घरेलू गैस की कीमतों में 100 रुपयेे की कमी करने की घोषणा की है। प्रधाानमंत्री मोदी ने इस आशय की घोषणा एक्स पर किए अपने पोस्ट में की है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा,” महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपयेे की छूट का फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों महिलाओं का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा और पूरेे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

पीएम मोदी की इस घोषणा का लोगों ने स्वागत किया है। महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया मे कहा कि गैस की कीमतों में कमी करने से उनकाे आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। उनके किचन का बजट कम होगा। समाज के दूसरे वर्गों ने भी प्रधानमंत्री के इस फैसले पर प्रसन्नता प्रकट की है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share