Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी बॉर्डर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी

Bihar News: बिहार में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के बॉर्डर से राजस्थान के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर को गिरफ्तार किया है. दोनों शूटर काफी समय से फरार थे. बता दें यूपी, हरियाणा और राजस्थान पुलिस को लम्बे समय से इनकी तलाश थी.

जानकारी के मुताबिक़, दोनों शूटर की पहचान सीतामढ़ी के शाहनवाज साहिल और राजस्थान के सुनील कारोलिया के रूप में की गई है. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एसटीएफ और मुजफ्फरपुर तथा सीतामढ़ी की पुलिस ने दोनों शूटर  शाहनवाज साहिल और सुनील कारोलिया को पकड़ने के जाल बिछाया और दोनों को रून्नीसैदपुर टोल प्लाजा से पहले सीतामढ़ी -मुजफ्फरपुर बॉर्डर इलाके से धर दबोचा. बता दें दोनों आरोपी नेपाल भागने की फ़िराक में थे. 

दोनों शूटर के पास से एक पिस्टल, गोला बारूद और नेपाली मुद्रा बरामद की गई है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने बिहार पुलिस मुख्यालय से दोनों की गिरफ्तारी के लिए आग्रह किया था. जिसके बाद उन्हें पकड़ने का अभियान चलाया गया. वहीँ हरियाणा और राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना दी गयी है . जल्द ही कागजी कारवाई पूरी कर दोनों को वापस ले जाया जाएगा.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share