Chhindwara News: छिंदवाड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से मारा, फिर दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर  कुल्हाड़ी से मारा, फिर दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

Chhindwara News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गयी. इतना ही शव को शमशान घाट में दफना दिया. यह मामला जुन्नारदेव थाना क्षेत्र का है.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

जानकारी के मुताबिक़, जुन्नारदेव के धानाखेड़ा का रहने वाला आरोपी सोनू दो दिन पहले जुन्नारदेव इलाके के गांव खैरवानी में अपनी बुआ के यहां आया हुआ था. मंगलवार को सोनू की बुआ गन्ना काटने खेत गई हुई थी. इस दौरान महिला की 7 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी. आरोपी सोनू ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब नाबालिग ने विरोध किया तो उसे कुल्हाड़ी से मारी. उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं बच्ची के शव को बोरी में बांधकर बोरी में घर के पास ही छोड़ दिया. बाद में श्मशान ले जाकर दफना दिया.

गड्‌ढा खुदवाकर बच्ची का शव बरामद  

जब शाम को नाबालिग घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने आस – पास पूछताछ की. लेकिन बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद नाबालिग की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोपी सोनू पर शक हुआ. सख्ती से पूछताछ करने पर बुधवार को उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पूछताछ में उसने कि शव को उसने शमशान घाट में दफन कर दिया है. जिसके बाद पुलिस ने गड्‌ढा खुदवाकर बच्ची का शव निकलवाया. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share