Jacqueline Fernandez News: जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धू-धू कर लगी जलने, VIDEO देख आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे…

Jacqueline Fernandez News: मुंबई। बाॅलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक्ट्रेस के फैंस को जैसे ही ये खबर पता चली, वे हैरान-परेशान हो गए और उनकी सलामती के बारे में पूछने लगे। तो आइए जानतें है कि आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हो कि बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे सोशल मीडिया में खलबली मच गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी के बयान के अनुसार गत 6 मार्च 2024 (बुधवार) रात पाली हिल इलाके के एक आलीशान 17 मंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी इसी बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर रहती हैं। अधिकारी के अनुसार इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। नगर निगम के अधिकारी ने कहा- गत 6 मार्च की रात को करीब 8 बजे नरगिस दत्त रोड पर नवरोज हिल सोसायटी की 14वीं मंजिल पर आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। रात करीब 9.35 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। अधिकारी ने आगे बताया- आग एक कमरे में रखे घरेलू सामान और लकड़ी के फर्नीचर तक ही सीमित थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। देखिए वीडियो…
आपको ये भी बता दे कि, मुंबई के पाली हिल इलाके में कई फेमस सेलेब्स रहते हैं जिनमें सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट का नाम शामिल है। इसके अलावा सलमान खान और शाहरुख खान भी घटनास्थल से कुछ ही मिनट की दूरी पर रहते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी कथित तौर पर पाली हिल में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं, जहां उनका घर फिलहाल बन रहा है।






