Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने की घोषणा, आरोपी की जानकारी देने पर 10 लाख का इनाम

Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने की घोषणा, आरोपी की जानकारी देने पर 10 लाख का इनाम

Rameshwaram Cafe Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपी की जानकारी देने पर 10 लाख रुपये इनाम के रूप में देने की घोषणा की है. साथ ही जानकारी देने वाली की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी.

10 लाख रुपये की घोषणा  

जानकारी के मुताबिक़, बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी की तस्वीर जारी करते हुए 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा है बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के नकद इनाम दिया जाएगा. साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. NIA द्वारा जारी तस्वीर में आरोपी एक बैग लिए नजर आ रहा है. उसने सिर पर टोपी पहनी हुई है.

क्या है मामला

 एक मार्च को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में दोपहर एक बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ था. जिसमे कई लोग घायल हो गए थे. जाँच करने पर पता चला आईईडी ब्लास्ट किया गया है. घटना की सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है. व्यक्ति बैग लेकर कैफे में आया था, बैग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी रखा हुआ था. उसके बाद कुछ देर वो कैफे में ठहरता है और उसके जाने के बाद वहां ब्लास्ट हो जाता है. इस मामले की जांच NIA  को सौपी  गयी है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share