UP Police Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया

UP Police Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया गया

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को पद से हटा दिया। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा की जगह अब भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव कृष्ण ये जिम्मेदारी संभालेंगे। मिश्रा को प्रतीक्षारत किया गया है। इसके अलावा सरकार ने पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष कार्य बल (STF) गठित किया है।

पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि परीक्षाओं की पवित्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और “अनियंत्रित तत्वों” के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 फरवरी को पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द की थी और कहा कि 6 महीने के भीतर पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगले कुछ दिनों में आचार संहिता लागू होने के बाद यह परीक्षा जुलाई से अगस्त के बीच में आयोजित होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में आयोजित की गई थी। इसमें करीब 60,000 पदों के लिए 48 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान पेपर लीक की जानकारी सामने आने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया था और लखनऊ में काफी प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा कर माहौल बनाने की कोशिश की।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share