Anupama Today Episode: इस शख्स को देख अनुपमा की खिसकेगी पैरों तले जमीन, आएगा शो में ये नया ट्विस्ट…

Anupama Today Episode: इस शख्स को देख अनुपमा की खिसकेगी पैरों तले जमीन, आएगा शो में ये नया ट्विस्ट…

Anupama Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रोजाना एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि वनराज अपनी बा के साथ अमेरिका निकल जाता है लेकिन अमेरिका जाने से पहले वह पाखी, डिंपी और काव्या को चेतावनी देकर जाता है कि उसके पीछे कुछ भी नहीं होना चाहिए। अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुज के इवेंट में यशदीप अनुज के साथ वक्त बिताएगा। अनुज यशदीप के सामने बार-बार अनुपमा को मेरी अनु मेरी अनु कहेगा, जिस वजह से यशदीप अनुज को सख्त सलाह देगा। वही इवेंट में यशदीप अनुज को बोलेगा कि अगर आप बार-बार पीछे मुड़कर देखोगे तो एक्सीडेंट हो सकता है। आगे देखिए। ये वक्त मूवऑन होने का है। अगर नहीं होंगे तो साथ वाले लोग भी छूट जाएंगे। दूसरी तरफ पाखी अपने एक दोस्त से मिलेगी, जो एक पुलिस वाला होता है। पाखी अपने पुलिस वाले दोस्त को अधिक के खिलाफ सारे सबूत देगी। वह अपने दोस्त से कहेगी कि वह अधिक को जेल भेजना चाहती है। मजेदार चीज ये है कि पाखी की ये सारी बातें वहां मौजूद टीटू सुन लेगा, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। 

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुज के इवेंट में गुंडे घुस जाएंगे, जिनसे तोषू ने पैसे ले रखे हैं। वह लोग तोषू से एक्स्ट्रा पैसों की डिमांड करेंगे। इस दौरान वह लोग तोषू की गिरेबान पकड़ लेते हैं लेकिन अनुपमा अपने बेटे को बचा लेती है और गुंडों का सामना करती है। इस दौरान अनुपमा अपने बेटे को डांटती है। इसी दौरान इंडिया में टीटू शाह हाउस में घुसकर डिंपी से मुलाकात करता है। वह डिंपी को पाखी की सारी प्लानिंग के बारे में बताते हुए अधिक का पता मांगता है। हालांकि, पाखी का सच जानकर डिंपी के होश उड़ जाते हैं। इवेंट खत्म होने के बाद अनुपमा यशदीप के साथ अपने घर जाती है लेकिन दरवाजे पर उसका सामना वनराज से होता है। वनराज जैसे ही घर का दरवाजा खोलता है तो अनुपमा उसे देखकर हैरान रह जाती है। इसके बाद अनुपमा वनराज और यशदीप को मिलाती है। अनुपमा जैसे ही अंदर जाती है तो वह बा को देखकर थोड़ा इमोशनल हो जाती है। बा भी अनुपमा पर खूब प्यार लुटाती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share