Raipur News: गर्लफ्रेंड के लिए चाकूबाजी: परीक्षा देकर बाहर निकल रहे दो छात्रों पर चाकू से हमला, चार बालक गिरफ्तार…

Raipur News: गर्लफ्रेंड के लिए चाकूबाजी: परीक्षा देकर बाहर निकल रहे दो छात्रों पर चाकू से हमला, चार बालक गिरफ्तार…

Raipur News रायपुर। राजधानी में आज सुबह परीक्षा देकर बाहर निकल रहे दो छात्रों पर कुछ लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह साढ़े 11 बजे के बीच दो छात्र परीक्षा देकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान होली क्रास स्कूल के सामने कुछ नाबालिग लड़कों ने मारपीट करते हुए छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में आठवीं और बारहवीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बालक मौके से भाग निकले।

इधर स्कूल के सामने चाकूबाजी की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आरोपी छात्रों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने 4 नाबालिग को पकड़ा है। चारों से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक आरोपी व पीड़ित छात्र का एक ही लड़की से प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर पहले भी दोनों छात्रों का विवाद हो चुका था। फिलहाल पुलिस विवेचना कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share