Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सुरेखा-सावी के बीच हुई तीखी बहस, ईशान लगाएगा सावी की जमकर क्लास…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सुरेखा-सावी के बीच हुई तीखी बहस, ईशान लगाएगा सावी की जमकर क्लास…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि रीवा से मिलने के बाद ईशान सवि पर भड़कता है तो गुस्से में आकर सवि ऑटो में बैठ जाती है और अपनी ताई से मिलने चली जाती है। इसके बाद दोनों अलग-अलग भोसले हाउस पहुंच जाते हैं। यहां पर अक्का साहिब ईशान से पूछती है, ‘क्या सवि ने रीवा के घर पर कोई तमाशा किया है?’ इस पर ईशान ‘नहीं’ में जवाब देता है और कहता है कि इस मामले को और मत खींचो। मुझे और भी काम है। लेकिन दूर्वा शांत नहीं रहती। वह ईशान के जाते ही बोलती है, ‘मुझे पता है वहां क्या हुआ होगा। इस गवार सवि ने रीवा को कुछ ऐसा बोल दिया होगा कि अब वह बिल्कुल यहां नहीं आएगी।’ दूर्वा को सवि मुंहतोड़ जवाब देती है और कहती है, ‘तुम वहां नहीं थी, तो अपने दिमाग के घोड़े मत दौड़ाओ।’ इतना ही नहीं, सवि दूर्वा को ये भी बोल देती कि तुम्हारी तरह चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा नहीं हुई। अपनी पढ़ाई खुद की है और आगे भी कर लूंगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सुरेखा सावी से बोलती हैं कि हमने तुम्हारे साथ जो कुछ भी किया हैं, उसके लिए तुम्हें हमारा आभारी होना चाहिए। सावी बोलती हैं कि में आपकी हमेशा आभारी हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप लोग मेरा अपमान करें और में चुपचाप सब कुछ सहन करूं। सावी सुरेखा से बोलती हैं कि में जब तक यहां हूं, हम दोनों को एक दूसरे को सहना पड़ेगा तो सुरेखा उससे पूछती हैं कि तुम्हारे कहने का क्या मतलब है। सुरेखा सावी से पूछती हैं कि तुम क्या बोल रही हो और तुम क्या छुपाने की कोशिश कर रही हो लेकिन सावी सुरेखा को कुछ नहीं बताती हैं और वह अपने आप से बोलती हैं कि में अभी सुरेखा को अपने जाने की बात बता देती तो एक और हंगामा हो जाता।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सुरेखा सावी से पूछती हैं कि क्या तुम इस घर को छोड़ कर जाने के बारे में सोच रही हो, सावी बोलती है हां ऐसी जगह रहना भी कोन चायेगा। जहां उसे सम्मान न मिले और आप लोग तो मुझे इस घर की बहु भी नहीं मानते हैं। सावी बोलती हैं कि यहां मेरा बहुत दम घुट जाता हैं क्योंकि में अपनी इजाजत से यहां कुछ नहीं कर सकती हूं। सुरेखा सावी को चुप होने के लिए बोलती हैं और कहती हैं की तुम बहुत कुछ बोल चुकी हो। सावी भी बोलती हैं कि में जल्दी से जल्दी जाना चाहती हूं। सुरेखा को घर में एक रसम करनी होती हैं और वो ईशान और सावी को एक रस्म करने के लिए बोलती हैं लेकिन सावी इसे करने से मना करती हैं क्योंकि सुरेखा सावी को इस घर की बहु नहीं मानती हैं। सुरेखा बोलती हैं यह करना जरूरी हैं क्योंकि यह हमारी इज्जत का सवाल हैं। ईशान भी सावी के साथ सभी रस्में करने से मना कर देता है। ईशान बोलता हैं कि सावी हर बार हमारा अपमान करती हैं, सावी ईशान को रोकती हैं।

आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, ईशान और सावी में जबरदस्त बहस हुई। सावी ईशान से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share