CM Yogi Adityanath: मोदी का परिवार: मुख्यमंत्री योगी ने बदला अपना बायो, एक्स पर लिखा "मोदी का परिवार"

CM Yogi Adityanath: मोदी का परिवार: मुख्यमंत्री योगी ने बदला अपना बायो, एक्स पर लिखा "मोदी का परिवार"

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट के बायो बदल दिया है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी ने अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है. 

बता दें पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया. इसके बाद पीएम मोदी के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया. तो समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखा है. प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है. 

वहीँ इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है. इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देशभर के बीजेपी नेताओं और यहां तक कि बड़ी संख्या में आम जनता ने भी अपने नाम के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share