Jharkhand Accident News: दुमका में बड़ा हादसा, चाय की दुकान में घुसा ट्रक, 3 की मौके पर मौत, कई घायल

Jharkhand Accident News: दुमका में बड़ा हादसा, चाय की दुकान में घुसा ट्रक, 3 की मौके पर मौत, कई घायल

Jharkhand Accident News: झारखंड के दुमका जिले में सोमवार सुबह भयानक हादसा हो गया. सोमवार सुबह एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक चाय दुकान में घुस गया. दुकान में मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए. जिसमे तीन की मौत हो गयी. जबकि कई घायल हो गए. यह घटना हंसडीहा थाना इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक़, हंसडीहा चौक के पास स्थित एक चाय दुकान है. जहाँ कई लोग बैठे चाय पी रहे थे. तभी तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक चाय दुकान में घुस गयी. अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जिनमे से तीन की मौके पर मौत हो गयी. जबकि वहीँ एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रह है. सभी घायलों को इलाज के लिए सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीँ अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने लोगों को शांत कराया. फ़िलहाल मामले की जांच जारी है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share