Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सब के सामने दूर्वा की बैंड बजाएगी सवि, ईशान उड़ाएगा सावी की धज्जियां…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सब के सामने दूर्वा की बैंड बजाएगी सवि, ईशान उड़ाएगा सावी की धज्जियां…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” सवि और ईशान के बीच लगातार बहसबाजी जारी है। बीते एपिसोड में रीवा भोसले हाउस छोड़कर जा चुकी है और वह इसका सारा ठिकरा सवि के सिर पर फोड़ देती है। हर कोई ये यकीन कर लेता है कि रीवा सवि की वजह से भोसले हाउस छोड़ रही है और इस वजह से ईशान भी भड़क जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सवि रीवा के घर आकर उससे अकेले में बात करने के लिए पूछती है और फिर दोनों गार्डन में बैठकर बात करते हैं। इस मौके पर सवि रीवा को बोलती है कि उसे भोसले हाउस फिर से चलना चाहिए। वह बोलती है, ‘मैं जानती हूं कि मेरी वजह से आपका और ईशान सर का रिश्ता बनते-बनते टूट गया है, लेकिन मैं कभी ये नहीं चाहती कि आप भोसले हाउस से जाए। आप फिर से वहां पर चल लीजिए।’ हालांकि, रीवा सवि की बात नहीं मानती है और वह बोलती है कि वहां रहकर मैं भी अपनी छवि खराब कर रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सवि और रीवा बात ही कर रहे होती हैं, तभी वहां पर ईशान आ जाता है और सवि को घर से बाहर लेकर जाता है। इसके बाद वह तुरंत ही रीवा से बात करने जाता है। वह रीवा से अकेले में कमरे में बात करता है और उसे बोलता है, ‘तुम फिर से भोसले हाउस चलो। वहां सब लोग तुम्हें याद करते हैं। मैं जानता हूं कि ये सब कुछ सवि की वजह से हुआ है, लेकिन तुम मेरी बात तो मानो।’ रीवा ईशान की बात भी नहीं मानती और फिर दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर इस दोस्ती को चलाने की बात करते हैं। ईशान रीवा से वादा लेता है कि वह कभी भी भोसले हाउस आ सकती है। दूसरी तरफ रीवा भी ईशान से अपना ध्यान रखने का वादा लेती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि रीवा से मिलने के बाद ईशान सवि पर भड़कता है तो गुस्से में आकर सवि ऑटो में बैठ जाती है और अपनी ताई से मिलने चली जाती है। इसके बाद दोनों अलग-अलग भोसले हाउस पहुंच जाते हैं। यहां पर अक्का साहिब ईशान से पूछती है, ‘क्या सवि ने रीवा के घर पर कोई तमाशा किया है?’ इस पर ईशान ‘नहीं’ में जवाब देता है और कहता है कि इस मामले को और मत खींचो। मुझे और भी काम है। लेकिन दूर्वा शांत नहीं रहती। वह ईशान के जाते ही बोलती है, ‘मुझे पता है वहां क्या हुआ होगा। इस गवार सवि ने रीवा को कुछ ऐसा बोल दिया होगा कि अब वह बिल्कुल यहां नहीं आएगी।’ दूर्वा को सवि मुंहतोड़ जवाब देती है और कहती है, ‘तुम वहां नहीं थी, तो अपने दिमाग के घोड़े मत दौड़ाओ।’ इतना ही नहीं, सवि दूर्वा को ये भी बोल देती कि तुम्हारी तरह चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा नहीं हुई। अपनी पढ़ाई खुद की है और आगे भी कर लूंगी।

आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि सुरेखा ईशान और सावी को एक रस्म करने के लिए बोलती हैं लेकिन सावी इसे करने से मना करती हैं क्योंकि सुरेखा सावी को इस घर की बहु नहीं मानती हैं। सुरेखा बोलती हैं यह करना जरूरी हैं क्योंकि यह हमारी इज्जत का सवाल हैं। ईशान भी सावी के साथ सभी रस्में करने से मना कर देता है। ईशान बोलता हैं कि सावी हर बार हमारा अपमान करती हैं, सावी ईशान को रोकती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share