Petrol Diesel Prices Today 04 March 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Prices Today 04 March 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Prices Today 04 March 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले चार दिनों से इजाफा जारी है. सोमवार (4 मार्च) को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया. इसके बाद डब्ल्यूटीआई के दाम बढ़कर 79.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. सोमवार को WTI की कीमतों में 0.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 0.17 फीसदी यानी 0.14 डॉलर चढ़कर 83.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट कर कई शहरों को राहत दी है. हालांकि, दिल्ली समेत चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 33-32 पैसे की गिरावट हुई. इसके बाद यहां तेल के दाम क्रमशः 96.59 और 89.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए. मुरादाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 97.16 और डीजल 14 पैसे गिरकर 90.33 रुपये लीटर पर आ गया. शाहजहांपुर में पेट्रोल 19 और डीजल 18 पैसे गिरकर क्रमशः 96.34 और 89.54 रुपये लीटर बिक रहा है.

उन्नाव में भी पेट्रोल के दाम 31 पैसे गिरकर 96.56 और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये लीटर पर आ गया है. वाराणसी में पेट्रोल-डीजल 76-74 पैसे सस्ता होकर 96.80 और 89.99 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. हालांकि राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 96.59 और डीजल 15 पैसे चढ़कर 89.78 रुपये लीटर बिक रहा है. प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल 23-23 महंगा होकर क्रमशः 97.32 और 90.51 रुपये लीटर बिक रहा है.

हरियाणा के अंबाला में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 पैसे की गिरावट आई है. यहां ईंधन के दाम 97.52 और 90.36 रुपये लीटर पर आ गए हैं. हिसार में पेट्रोल 71 और डीजल 70 पैसे सस्ता होकर 97.18 और 90.02 रुपये लीटर बिक रहा है. सोनीपत में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 96.92 और डीजल 6 पैसे चढ़कर 89.77 रुपये लीटर हो गया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल-डीजल 32-29 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 108.16 और 93.43 रुपये लीटर पर आ गया है. जबकि गंगानगर में पेट्रोल-डीजल 14-12 पैसे गिरकर क्रमशः 113.25 और 98.03 रुपये लीटर बिक रहा है.

हनुमानगढ़ में पेट्रोल 29 और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 112.61 और 97.45 रुपये लीटर बिक रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 36 पैसे महंगा होकर 108.65 और डीजल 32 पैसे चढ़कर 93.90 रुपये लीटर बिक रहा है. खरगौन में पेट्रोल 17 डीजल 16 पैसे चढ़कर क्रमशः 110.31 और 95.45 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 107.59 और डीजल 16 पैसे गिरकर 94.36 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि वैशाली में पेट्रोल 44 और डीजल 39 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 107.31 और 94.10 रुपये लीटर पर आ गया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share