CM Yogi Adityanath Death Threat: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हेड कांस्टेबल को आया कॉल

CM Yogi Adityanath Death Threat: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हेड कांस्टेबल को आया कॉल

CM Yogi Adityanath Death Threat: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. शनिवार को लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने कॉल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी. इस कॉल से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

जानकरी के मुताबिक़, शनिवार को रात करीब दस बजे राजधानी लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात शख्स ने कॉल किया. ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह ने फोन कॉल उठाया. जिसमें अज्ञात ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी. अज्ञात युवक से जब कांस्टेबल ने नाम पूछा तो उसने कॉल काट दिया. इस कॉल से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. 

कॉल की सूचना कांस्टेबल ने सीनियर ऑफिसर को दी. जिसके बाद मामले को लेकर लखनऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है. धमकी के बाद से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीएम योगी की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी हैं. धमकी देने वाले के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share