CM Vishnudeo Sai: आज राजधानी लौटेंगे विष्‍णुदेव साय: जशपुर के दौरे से दोपहर बाद रायपुर आएंगे सीएम…

CM Vishnudeo Sai: आज राजधानी लौटेंगे विष्‍णुदेव साय: जशपुर के दौरे से दोपहर बाद रायपुर आएंगे सीएम…

CM Vishnudeo Sai: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपने गृह जिला जशपुर के दौरे पर हैं। सीएम साय कल वहां विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल हुए। आज भी सीएम वहीं हैं। दोपहर में वे राजधानी लौटेंगे।

सीएमओ से जारी सीएम के दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे हेलीकाप्‍टर से जशपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रायपुर पहुंच जाएंगे। शाम को सीएम यहां विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जशपुर के दौरे के अपने दिन (शनिवार) सीएम साय वहां कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। सीएम ने वहां तपकरा में विशाल आम सभा को संबोधित किया और तपकरा में विधायक निधि से 20 लाख की लागत से निर्मित समरसता भवन तथा सांसद निधि से 5 लाख की लागत से निर्मित रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। वहीं, शाम को मुख्यमंत्री अंतरराज्‍यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share