CG देह व्यापार का भंडाफोड़: नाबालिग लड़कियों की फ़ोटो भेज होती थी ग्राहकों से डील…एक महिला और तीन ग्राहक गिरफ्तार

CG देह व्यापार का भंडाफोड़: नाबालिग लड़कियों की फ़ोटो भेज होती थी ग्राहकों से डील…एक महिला और तीन ग्राहक गिरफ्तार

CG Prostitution busted राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जो नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराते थे। मामले में देह व्यापार कराने वाली एक महिला और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला मोटी रकम लेकर कम उम्र की लड़कियों को ग्राहकों को बेच दिया करती थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही इस गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया था। साथ ही उसके कब्जे से एक गुमशुदा नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू किया था। घटना राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र की है। 

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पिछले दिनों नाबालिक लड़की से देहव्यापार कराने के मामले में एक महिला दलाल व एक पुरूष को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से पूछताछ की तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे। पकड़ी गई मुख्य आरोपिया साधना वैष्णव ने बताया था कि पीड़ित नाबालिग लड़की को उसने अपनी साथी चंगोरा भाठा निवासी मुस्कान गोस्वामी के घर 4 फरवरी को लेकर गई थी। साधना वैष्णव व मुस्कान दोनों मिलकर नाबालिग पीड़िता से देह व्यापार करा रहे थे।

इस जानकारी के बाद एसपी राजनांदगांव मोहित गर्ग ने घटनाक्रम को गंभीरता से लिया और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्त करने के निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिए। थाना छुरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर मुस्कान गोस्वामी के घर चगोरा भाठा रायपुर में दबिश दी गई। पूछताछ में मुस्कान ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपिया ने पुलिस को बताया कि साधना वैष्णव 4 फरवरी को एक लड़की को अपने साथ लेकर आयी थी और बोली कि उसके रिश्तेदार की लड़की है। उसे भी काम करना है। 

मोटी रकम लेकर सौदा

12 फरवरी को मुस्कान ने अपने कस्टमर जिन्हें कम उम्र की लड़कियों की चाह रहती थी। ऐसे ही एक ग्राहक वेत्तन नवरंगे को साधना वैष्णव और पीड़िता का फोटो भेजा था और बतायी थी कि पीड़िता नाबालिग है। इसके बाद आरोपी ने एक रात का सौदा तय किया और रूपये देकर अपने मोटरसायकल में ले जाकर पूरी रात पीड़िता के साथ तीनों आरोपियों ने अनैतिक कृत्य किया। घटना के बाद पीड़िता को मुस्कान के घर छोड़ गये। आरोपियों से 2 नग मोबाईल एवं मोटरसायकल जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share