Raipur News: पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी, जानिए हत्या के पीछे की वजह

Raipur News: पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी, जानिए हत्या के पीछे की वजह

रायपुर। राजधानी के कबीर नगर क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। फिलहाल हत्या की वजह क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोनडोंगरी की है। मृतक भरत लाल साहू फल बेचने का काम करता था और अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सोनडोंगरी में रहता था। सुबह जब मृतक का पुत्र सोकर उठा तो देखा कि उसके पिता की लाश फंदे पर और मां घर के कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी, जिसकी सूचना पुत्र ने अपने पड़ोसियों को दी।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता था। बीते शनिवार 2 मार्च को भी पति पत्नी का विवाद हुआ था। वहीं मृतकों के परिजनों ने घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। फिलहाल दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share