Chhattisgarh News: जेल विभाग की बड़ी कार्यवाही: बंदियों के साथ मारपीट करने वाला सहायक जेल अधीक्षक व 2 प्रहरी निलंबित

Chhattisgarh News: जेल विभाग की बड़ी कार्यवाही: बंदियों के साथ मारपीट करने वाला सहायक जेल अधीक्षक व 2 प्रहरी निलंबित

Chhattisgarh News: रायपुर। सरकार ने उप जेल सारंगढ़ के सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। उप जेल सारंगढ़ में बंदियों के साथ मार-पीट किए जाने की घटना संज्ञान में आने पर जेल मुख्यालय ने खोमेश मण्डावी, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर को घटना की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया।

मण्डावी ने 28.02.2024 को उप जेल सारंगढ़ पहुंचकर घटना की जांच की और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जांच में आए तथ्यों के आधार पर संदीप कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल सारंगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय केन्द्रीय जेल बिलासपुर रखा गया है। साथ ही अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर द्वारा जांच उपरांत उप जेल सारंगढ़ के 02 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। निलंबित सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय जांच की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share