Indore News: इंदौर में पत्रकार के घर बंदूक लेकर घुसा कांग्रेस का पूर्व पार्षद, खबर छापने पर जमकर पीटा, वीडियो वायरल ….

Indore News: इंदौर में पत्रकार के घर बंदूक लेकर घुसा कांग्रेस का पूर्व पार्षद, खबर छापने पर जमकर पीटा, वीडियो वायरल ….

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी बुधवार देर रात बंदूक लेकर एक पत्रकार के घर घुस गया और जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं घर की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की. यह मामला बड़वाली चौकी इलाके का है

जानकारी के मुताबिक़, पीड़ित पत्रकार जावेद खान बड़वाली चौकी इलाके का रहने वाला है. पत्रकार जावेद खान ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर अवैध संपत्ति व् मकान के विवाद से सम्बन्धी खबर चलाई थी. यह मैसेज देखते ही पार्षद अनवर भड़क गया. उसके बाद बुधवार रात पार्षद और अपने साथियों को लेकर पत्रकार के घर में घुस गया. साथ ही उसने हाथ में बन्दुक ले रखी थी. घर में घुसते ही पार्षद अनवर पत्रकार को लात-घूसों से मारना शुरू कर देता है. इतना ही नहीं जब परिवार की महिलाएं पत्रकार को बचाने के लिए आती है तो वो उनसे भी बदतमीजी करता है.

जावेद खान ने पूर्व पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ सदरबाजार पुलिस थाने मेें शिकायत दर्ज कराया है.साथ ही कादरी के साथी जुबैर, अनीस कुरैशी और असलम के खिलाफ में केस दर्ज किया गया है. जावेद खान ने सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना की वीडियो भी पुलिस को दिए है. पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. बता दें घटना के बाद पार्षद फरार है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share