Anupama Today Episode: वनराज करेगा टीटू पर जानलेवा हमला, पाखी की इस घटिया चाल से पलटेगी शो की पूरी कहानी…

Anupama Today Episode: वनराज करेगा टीटू पर जानलेवा हमला, पाखी की इस घटिया चाल से पलटेगी शो की पूरी कहानी…

Anupama Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल “अनुपमा” में रोजाना एक नया ड्रामा हो रहा है। अमेरिका में अनुपमा और अनुज साथ होकर भी अलग-अलग है। दोनों अलग-अलग अपनी जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपमा यशदीप के रेस्टोरेंट में काम कर रही है और अब उसे डांस क्लास में भी टीचर की जॉब मिल गई है। बीते एपिसोड में अनुज अनुपमा और यशदीप को साथ देखकर थोड़ा जल गया था, जिसके बाद वह घर जाकर काफी शराब पीता है। आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा और अनुज बातें करते हैं और अनुपमा अनुज को बोलती है कि उसे अगर रेस्टोरेंट से जुड़े काम के लिए फोन करना है तो यशदीप सर को कीजिए। इसके बाद अनुपमा बस के आने का बोलकर फोन कट कर देती है। दूसरी तरफ इंडिया में पाखी वनराज शाह को अपनी और टूटी की मुलाकात के बारे में बता देती है। वह वनराज को बोलती है, ‘मैं कल रात टीटू से मिलने गई थी और मैं आपको ये डिंपी और काव्या के बताने से पहले ही बताना चाहती थी।’ इस पर वनराज पाखी से पूछता है, ‘क्या उन दोनों को तुम्हारी मुलाकात का पता है।’ तब पाखी झूठ बोल देती है कि डिंपी भी टीटू से मिलने गई थी। 

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि वनराज पाखी के भड़काने के बाद टीटू से मिलने जाता है। वह सीधा ही टीटू पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन अधिक उसे रोक देता है। अधिक पाखी का सारा सच वनराज के सामने खोल देता है। वह वनराज को बताता है कि कैसे पाखी रात को टीटू के रूम में चली गई और उसने शादी का ऑफर भी दे दिया। इतना ही नहीं, वह टीटू से चिपकना शुरू कर देते हैं। पाखी वनराज को चेतावनी देता है कि वह अपनी बेटी को संभाल कर रखे। दूसरी तरफ काव्या और डिंपी भी पाखी की सुनाती है कि उसने वनराज से झूठ क्यों बोला? अनुपमा अपनी पोती परी के साथ मिलकर डांस क्लास के घूंघरू बनाती है और फिर वह अकले दिन डांस क्लास भी जाती है। डांस क्लास का वीडियो तोषू ऑफिस मैं बैठकर देखता है। तभी वहां पर अनुज आ जाता है। इतना ही नहीं, तोषू और अनुज जब बातें कर रहे होते हैं तभी तोषू के फोन पर बार-बार फोन आता है और अनुज का गुस्सा फट जाता है। वहीं, डांस क्लास के बाद अनुपमा दिव्या से ढेर सारी बातें करती हैं।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा डांस की प्रैक्टिस करती हैं। अनुज अनुपमा से मिलने के लिए बोलता हैं, लेकिन अनुपमा अनुज से बात करने से मना कर देती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share