Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: ईशान का होगा भयंकर एक्सीडेंट, मगरमच्छ के आंसू रोएगी अक्का साहिब…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। इस सीरियल में सवि की जॉब का सच भोसले परिवार के सामने आ गया है। रिस्पेशन पार्टी में रीवा की मां सबको चिल्ला-चिल्लाकर बताती है कि सवि एक कैफे में वेटर की जॉब करती है। इतना ही नहीं वह बता देती है कि सवि किसी बडे़ परिवार की नहीं है। वह तो एक मामूली परिवार से आती है। ये सब जानकर अक्का साहिब और राव साहिब का गुस्सा फट जाता है। आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, राव साहिब पार्टी को अचानक ही बंद कर देते हैं और सभी को अपने घर भेज देते हैं। पार्टी खत्म होने के बाद रीवा की मां ईशान को बोलती है कि तुम सवि जैसी लड़की डिजर्व करते हो, जो परिवार की इज्जत का नहीं सोचती। अपने मन के हिसाब से चलती है। हालांकि, सवि रीवा की मां को चुप करवा देती है। इसके बाद रीवा के पापा अपनी बेटी की आंखें खोलने की कोशिश करते हैं। वह बोलते हैं कि ईशान की शादी सवि से हो चुकी है और वह अब तुम्हारे पास नहीं आएगा। रीवा की मां भी उसे यही बोलती है और फिर वहां से चले जाते हैं।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अक्का साहिब सवि को बहुत ज्यादा खरी-खोटी सुनाती है। वह बार-बार बोलती है कि सवि की मां सई को मौका परस्त है। वह बोलती है, ‘इसकी मां भी गरीब परिवार से थी और फिर उसने अमीर परिवार के लड़के से शादी करके अपना सारा बोझ उस पर डाल दिया। इसने भी ऐसा ही किया है। ये मौका परिरस्त। इसकी मां मौका परस्त और इसकी बहन भी मौका परस्त।’ ये सुनकर सवि भड़क जाती है और उन्हें शांत रहने के लिए कहती है। तभी अक्का साहिब उस पर हाथ उठाने के लिए आगे आती है लेकिन वह गिर जाती है। इस मौके पर अक्का साहिब सवि पर धक्का देने का आरोप लगा देती है। ईशान सवि को कमरे में ले जाता है। दोनों के बीच काफी बहस होती है। ईशान जॉब की बात ना बताने पर सवि पर भड़ता है लेकिन आखिर में सवि ईशान को बोल देती है कि वह उसे सपोर्ट नहीं करता और इस वजह से ईशान घर छोड़कर आधी रात को बाहर चला जाता है। सवि ईशान को पीछे-पीछे भागती है। दोनों को बाहर जाते देख रीवा भी घर से निकल जाती है। सड़क पर थोड़े से तमाशे के बाद ईशान का अचानक ही एक्सीडेंट हो जाता है।
आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि ईशान का एक्सीडेंट हो गया हैं और सुरेखा हॉस्पिटल आती हैं और रीवा उसे ईशान की हालत के बारे में बताती हैं। सुरेखा सावी को कोसती हैं और बोलती हैं कि तुम ईशान के लिए बदकिस्मत हों। डॉक्टर भोंसले परिवार के पास आते हैं और उन्हें बताता हैं कि ईशान के सिर में गहरी चोट लगी है जिस कारण उसकी हालत काफी गंभीर हैं।






