Deepika Padukone Pregnant: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, जानिए कब देंगी बच्चे को जन्म…

Deepika Padukone Pregnant: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, जानिए कब देंगी बच्चे को जन्म…

Deepika Padukone Pregnant: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक चर्चित खबर सामने आ रही है और वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों बटोर रही है। बता दें कि इस खुशखबरी को एक्ट्रेस  ने खुद ही एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए शेयर किया है और इसे देखते ही दीपिका को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। गुरुवार 29 फरवरी को दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक फीचर इमेज शेयर की और बताया कि उनका बेबी सितंबर 2024 में आ रहा है। बॉलीवुड स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत के लिए एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का सेकंड ट्रिमिस्टर फेज चल रहा है और उनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है। 

दरअसल, आपको ये बता दें कि इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और अब खुद ही अभिनेत्री ने इस गुड न्यूज का ऐलान कर दिया है। दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर तबसे लगातार खबरें आ रही थीं जब उनका 77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में रेड कार्पेट पर साड़ी पहने बेबी बंप दिखा था। आपको बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ने वोग से बेबी प्लानिंग को लेकर कुछ बातें बयां की थी। तब उन्होंने बताया है कि उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब अपना परिवार शुरू करेंगे।

मैग्जीन ‘द वीक’ को दिए एक इंटरव्यू में भी दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दे दी थी और अब उन्होंने सोशल पेज पर अनाउंसमेंट किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी। नवंबर 2018 में शादी करने से पहले उन्होंने पांच साल तक डेट किया था और अब वे पेरेंट्स बनने के लिए एक्साइटेड हैं। कपल की शादी को भी 6 साल हो चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थीं। वो अगली बार रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share