दमोह न्यूज़: Video: ठेले पर शराबी के साथ लिपटकर सोते नजर आये हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो हुआ वायरल

दमोह न्यूज़: Video: ठेले पर शराबी के साथ लिपटकर सोते नजर आये हेड कॉन्स्टेबल, वीडियो हुआ वायरल

Damoh News: मध्यप्रदेश से पुलिस वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मध्यप्रदेश के दमोह जिला में एक पुलिसकर्मी वर्दी पहने एक शराबी के साथ ठेले पर सोये नजर आये. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

जानकारी के मुताबिक़, वायरल वीडियो दमोह जिला मुख्यालय पर जबलपुर नाका के पास का है. जहाँ हेड कांस्टेबल शराब के नशे में धुत शराबी के साथ लिपटकर सोते नजर आये. इतना ही नहीं शराबी ने हेड कांस्टेबल के ऊपर अपना हाथ और पैर डाला हुआ है. किसी ने उनका यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पंहुचा तो पुलिस विभाग में हंगामा मच गया.

सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पता किया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी कौन है. और आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share