Petrol Diesel Prices Today 28 February 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Prices Today 28 February 2024: पेट्रोल- डीजल के नए दाम हुए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Prices Today 28 February 2024: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. बुधवार को भी क्रूड ऑयल के दाम में कटौती दर्ज की गई. इसके साथ ही देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट देखने को मिली. हालांकि, देश के चार प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं. उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 0.30 प्रतिशत यानी 0.24 डॉलर की गिरावट आई है. इसके बाद ये गिरकर 78.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम 0.36 फीसदी यानी 0.30 डॉलर कम होकर 83.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए.

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज (बुधवार) तेल की कीमतों में गिरावट आई है. हालांकि, दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल 5-6 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.64 और 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि संभल में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.80 और डीजल 19 पैसे गिरकर 89.98 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं सीतापुर में पेट्रोल 50 और डीजल 49 पैसे गिरकर क्रमशः 97.25 और 90.42 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में ईंधन के दाम

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली- 96.72 89.62
  • मुंबई- 106.31 94.27
  • कोलकाता- 106.03 92.76
  • चेन्नई- 102.63 94.24

वाराणसी में पेट्रोल 35 पैसे गिरकर 96.71 और डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 89.90 रुपये लीटर पर आ गया है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम 10-10 पैसे गिरकर 96.47 और 89.66 रुपये लीटर हो गए हैं. वहीं प्रयागराज में पेट्रोल 74 पैसे सस्ता होकर 96.66 और डीजल 72 पैसे गिरकर 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है. आगरा में पेट्रोल 6 और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 96.24 और डीजल 89.42 रुपये लीटर पर आ गया है. अलीगढ़ में पेट्रोल 8 पैसे गिरकर 96.63 और डीजल आठ पैसे सस्ता होकर 89.78 रुपये लीटर बिक रहा है.

राजस्थान के हनुमानगढ़ में बुधवार को पेट्रोल-डीजल 67-60 पैसे महंगा होकर क्रुमशः 112.61 और 97.45 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. जबकि गंगानगर में पेट्रोल 79 पैसे महंगा होकर 112.60 और डीजल 71 पैसे चढ़कर 97.44 रुपये लीटर बिक रहा है. महाराष्ट्र के जलगांव में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 46 और 44 पैसे महंगा होकर 107.64 और 94.11 रुपये लीटर पर पहुंच गया है. नासिक में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 106.76 और डीजल 33 पैसे चढ़कर 93.26 रुपये लीटर बिक रहा है. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल 14-14 पैसे महंगा होकर क्रमशः 95.70 और 87.92 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि राजधानी शिमला में पेट्रोल 84 पैसे टूटकर 96.85 और डीजल 85 पैसे गिरकर 88.87 रुपये लीटर बिक रहा है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share