CG News: CG स्कूल में मध्यान्ह भोजन के दौरान बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, 4 घायल

CG News: CG स्कूल में मध्यान्ह भोजन के दौरान बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, 4 घायल

CG News: सूरजपुर/बिहारपुर। सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड ग्राम पंचायत खैरा के स्कूल प्राथमिक पाठशाला रेडिया पारा में समय लगभग दोपहर 1.30 बजे आकाशी बिजली गिरने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 4 बच्चे घायल हैं उन्‍हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहरपुर लाया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि घायल चार बच्चों को उपचार करके उनको जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर कर दिया गया है।

मृतक का नाम लक्ष्मण सिंह पिता रामलाल उम्र 9 वर्ष है वह कक्षा चौथी में पढ़ता था। घायल बच्चों का नाम अमरजीत सिंह पिता कुंभकरण उम्र 8 वर्ष कक्षा दूसरी सहदेव सिंह पिता रामनाथ उम्र 8 वर्ष कक्षा दूसरी शिवराम सिंह पिता रामकिशन उम्र 4 वर्ष कक्षा चौथी भवन सिंह पिता देवनारायण सिंह उम्र 8 वर्ष कक्षा दूसरी है। आकाशीय बिजली की चपेट में आए ये सभी बच्चे प्राथमिक पाठशाला रेडिया पारा स्कूल में 10:00 पढ़ाई करने आए थे। इसके बाद समय लगभग दोपहर 1:30 बजे लंच हुआ था उसी समय अचानक आकाशीय बिजली गिरी और बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share