MP News Transfer: संविदा कर्मचारी भी कर सकेंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आवेदन, 5 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन…

MP News Transfer: संविदा कर्मचारी भी कर सकेंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आवेदन, 5 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन…

MP News Transfer भोपाल। मिशन संचालक एनएचएम प्रियंका दास ने बताया कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण हेतु व्यवस्था की गयी है। आवेदन विभागीय वेबसाईट hrmis.nhmmp.gov.in पर 27 फ़रवरी को प्रातः 11 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाईन किए जा सकते हैं। स्थानांतरण हेतु इच्छुक संविदा कर्मचारी उक्त अवधि में अपने आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते है।

दास ने बताया कि एक वर्ष पूर्व संविदा पर नियुक्त एवं स्थानांतरित संविदा कर्मचारी ही ऑनलाईन आवेदन कर सकेगें। स्थानांतरण हेतु उक्त अवधि में प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा। ऑफलाईन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share