Bihar Crime News: नाबालिग को 45 साल की महिला से हुआ प्यार, परिजनों को नहीं था मंजूर, फिर हुआ ये…

Bihar Crime News: नाबालिग को 45 साल की महिला से हुआ प्यार, परिजनों को नहीं था मंजूर, फिर हुआ ये…

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से चौका देने वाला मामला सामने आया है. जहाँ एक नाबालिग ने प्रेम – प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली. दरअसल नाबालिग का दिल एक 45 साल की महिला पर आ गया. जिससे अलग होने पर नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी. यह मामला औराई थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक़, नाबालिग का गाँव की ही 45 साल की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला पहले से ही शादीसुदा थी. करीब दो साल से नाबालिग महिला के साथ रिलेशनशिप में था. बतया जा रहा है बीते पांच महीने पहले नाबालिग महिला के साथ भाग गया था. उनका ये रिश्ता किसी को मंजूर नहीं था. कुछ दिनों पहले जब दोनों वापस लौटे तो गाँव में पंचायत बुलाई गयी . जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे. लेकिन दोनों का मिला जारी रहा. इसी बीच सोमवार को नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीँ नाबालिग के आत्महत्या के बाद से फरार बताई जा रही है. 

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है. फिलाहल पुलिस मामले की जांच में कर रही है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share