CG News: तीन अधिकारी सस्पेंड: गुणवत्ताहीन निर्माण पर डिप्टी CM नाराज… SDO, सब इंजीनियर निलंबित, इन अधिकारियों को नोटिस…

CG News: तीन अधिकारी सस्पेंड: गुणवत्ताहीन निर्माण पर डिप्टी CM नाराज… SDO, सब इंजीनियर निलंबित, इन अधिकारियों को नोटिस…

रायपुर। गुणवत्ताहीन निर्माण पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव सख्त है। चोटिया चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ता हीन निर्माण और अमानक कार्य पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही हुई है। उनके निर्देश पर मंत्रालय से कटघोरा के एसडीओ एसपी साहू व सब इंजीनियर राकेश वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा कार्यपालन अभियंता एके वर्मा और एसडीओ आरएन दुबे को गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य पर नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। अन्यथा कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share