Kawardha News: डबल मर्डर खुलासा: महिला करना चाहती थी चौथी शादी, गुस्साए तीसरे पति ने कर दी पत्नी और सास की हत्या…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मां बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने मृतिका के पति को पकड़ लिया है। चार दिन पहले ही आरोपी ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया था। लाश से जब बदबू आने लगी तब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। पड़ोसियों ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी थी।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली कि एसपी ऑफिस के पास प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में मां-बेटी की लाश पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। घर के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तुड़वाया और घर के अंदर देखे तो कमरे में बुजुर्ग महिला पार्वती वैष्णव 52 वर्ष और थोड़ी दूर पर उसकी बेटी वसुंधरा उर्फ पिंकी वैष्णव 36 वर्ष की लाश पड़ी थी। शव पूरी तरह से सड़ चुका था, जिसमें से काफी बदबू आ रही थी।
पुलिस ने घर की तलाशी लेकर पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि मृतिका पिंकी वैष्णव की तीन शादी हो चुकी थी और पिंकी की दो बेटी भी है, लेकिन पिंकी अपनी माँ के साथ प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि मृतिका ने 23 दिसंबर 2023 को अश्वनी कुमार पांडेय निवासी बिलासपुर से की थी। शादी के बाद से ही पति के साथ मृतिका का अनबन होता रहता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों में भी अश्वनी को घर मे आते जाते देखा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर अश्वनी को रायपुर से हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की गई।
पत्नी की चौथी शादी
आरोपी ने डबल मर्डर की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतिका ने उसके साथ तीसरी शादी की थी। इसके बाद भी वो चौथी शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों का विवाद होता रहता था। गुरुवार 22 फरवरी को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद उतना बढ़ा कि अश्वनी ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या के बाद बाहर से ताला लगाकर आरोपी रायपुर आ गया था।
महिला का शव शादी के जोड़े में मिला
घटना स्थल में महिला का शव शादी के जोड़े में मिला है। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि क्या महिला उसी दिन चौथी शादी करने जा रही थी और इसी वजह से उसकी हत्या की गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे आगे की पूछताछ जारी है।






