MP News: MP में युवा क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत, बल्लेबाजी का कर रहा था इंतजार, तभी…

MP News: MP में युवा क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत,  बल्लेबाजी का कर रहा था इंतजार, तभी…

MP News: आजकल हार्ट अटैक के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. पिछले समय में साइलेंट अटैक से युवाओं की मौत के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हुआ है. आय दिन युवाओं की साइलेंट अटैक से मौत हो रही है. मध्य प्रदेश के गुना जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान युवा क्रिकेटर की अचानक मौत हो गयी. क्रिकेटर अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहा था तभी उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गयी.

जानकारी के मुताबिक़, 30 वर्षीय खिलाड़ी दीपक खांडेकर बमोरी का रहने वाला है. दीपक क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए फतेहगढ़ आया था. क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मैदान के बाहर बैठा दीपक अपनी बल्लेबाजी का इंतज़ार कर रहा था. तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा. उसके बाद दीपक के साथी उसे फ़ौरन पास के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां से उसे निजी अस्पताल रिफ़र कर दिया गया. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है.

बताजा जा रहा है दीपक खांडेकर एक अच्छा खिलाड़ी था. जो शारीरिक रूप काफी फिट और एक्टिव था. ऐसे में उसकी मौत ने सबको हैरान लार दिया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share