Kanker Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बल की नक्सलियों से मुठभेड़, तीन की मौत…

Kanker Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बल की नक्सलियों से मुठभेड़, तीन की मौत…

Kanker Naxalite Encounter रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जंगलों में रविवार को सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा दल की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए। सुरक्षा बलों को मौके से हथियार भी मिले है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के हुरतराई जंगल में सुरक्षा बल का दल कोयलीबाड़ी इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। दल में रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल के जवान थे।

इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। सुरक्षा बल ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए और दो हथियार बरामद हुए है। कांकेर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। फिलहाल सर्चिंग अभियान जारी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share